भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड: बोर्ड ने अलग अलग श्रेणियां की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1000 से अधिक पदों को भरा जाएगा।
आवेदन तिथि
आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से चालू होगी और अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2025 है।
इन पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती अभियान के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT), साइंटिफिक सुपरवाइजर (एर्गोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT), चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (अंग्रेजी माध्यम), साइंटिफिक असिस्टेंट/ट्रेनिंग, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों के लिए 1036 रिक्तियों को भरा जाएगा।
किन किन पदों पर निकली हैं कितनी वैकेंसी..
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी शिक्षक) – 187
साइंटिफिक सुपरवाइजर (एर्गोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग)- 3
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी शिक्षक) – 338
चीफ लॉ असिस्टेंट – 54
पब्लिक प्रोसीक्यूटर – 20
पीटीआई (इंग्लिश मीडियम)- 18
साइंटिफिक असिस्टेंट / ट्रेनिंग- 2
जूनियर अनुवादक हिंदी – 130
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर – 03
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर – 59
लाइब्रेरियन- 10
म्यूजिक शिक्षिका महिला – 03
प्राइमरी रेलवे शिक्षक – 188
सहायक शिक्षिका महिला जूनियर स्कूल – 02
लैब असिस्टेंट / स्कूल – 07
लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट व मेटालर्जिकल ) – 12
शैक्षिक योग्यता
• पीजीटी: अभ्यर्थियों के पास उस विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए जिसे वे पढ़ाना चाहते हैं, ताकि उन्नत ज्ञान और विशेषज्ञता सुनिश्चित हो सके।
• टीजीटी: आवेदकों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है।
• पीआरटी: प्राथमिक शिक्षकों के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है, जो युवा छात्रों को प्रभावी ढंग से शिक्षित करने की उनकी क्षमता पर जोर देती है।.
• स्टाफ एवं कल्याण निरीक्षक: श्रम या समाज कल्याण या श्रम कानून में डिप्लोमा/एलएलबी/पीजी या मानव संसाधन में एमबीए होना चाहिए।
• प्रयोगशाला सहायक: छात्र को विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए तथा 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
• लैब असिस्टेंट ग्रेड III: विज्ञान के साथ 12वीं और डीएमएलटी डिप्लोमा/प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
शिक्षकों के पद के लिए बीएड व डीएलएड डिग्री डिप्लोमा धारियों को आवेदन का अच्छा मौका मिलेगा। एनसीटीई नियमों के मुताबिक पात्रता नियम तय होंगे।
इससे पहले रेलवे इस वर्ष असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन, जेई, एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट लेवल, आरपीएफ कांस्टेबल और आरपीएफ सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाल चुका है। देश के लाखों अभ्यर्थियों को अब ग्रुप डी भर्ती का इंतजार है। लाखों युवा इसमें आवेदन करते हैं।